परिज्ञानलहरी महोत्सव

 

॥ ॐ श्री गुरुभ्यो नमः॥ ॐ श्री भवानीशङ्कराय नमः॥ ॐ श्री मात्रे नमः॥

परिज्ञानलहरी महोत्सव
(१५ जून २०२६ - १२ अक्टूबर २०२७)

चित्ताकाशे विराजन्तौ प्रशान्तमूर्त्यौ गुरुपुङ्गवौ।
सर्वकलासमायुक्तौ ब्रह्मविद्याप्रकाशकौ॥
भक्ताभीष्टप्रदातारौ विघ्नवृन्दविनाशकौ।
नमामि हृदि नित्यं तौ सारस्वतोद्धारकौ॥

परम पूज्य श्रीमत् परिज्ञानाश्रम स्वामीजी (तृतीय) तथा परम पूज्य श्रीमत् सद्योजात शंकराश्रम स्वामीजी - जो परम शांति और स्थिरता के साकार रूप, समस्त कलाओं, ज्ञान और दिव्य शक्तियों से संपन्न, ब्रह्मविद्या अर्थात् परम सत्य के ज्ञान के प्रकाशक हैं, मेरे चित्ताकाश में सदा विराजित हैं। वे करुणामूर्ति, भक्तों के साधना-पथ में आने वाले असंख्य विघ्नों का सहज ही निवारण कर उन्हें अभीष्ट प्रदान करते हैं। मैं अपने हृदय में उन गुरुद्वयम् को नित्य निरंतर प्रणाम करता / करती हूँ, जो साधकों का परिमितता से परम सत्य की अनुभूति की ओर मार्गदर्शन करते हुए, सारस्वत परंपरा का संवर्धन, पोषण एवं उद्धार करते हैं।

वर्ष २०२६ और २०२७ हमारी उज्ज्वल गुरुपरंपरा में तीन पावन अवसरों के दिव्य समागम - एक अलौकिक त्रिवेणी संगम के मंगलमय आगमन के द्योतक हैं।

i. १५ जून २०२७ - परम पूज्य श्रीमत् परिज्ञानाश्रम स्वामीजी (तृतीय) का ८०वाँ जन्मदिवस ...

ii. २७ फरवरी २०२७ - परम पूज्य श्रीमत् सद्योजात शंकराश्रम स्वामीजी के पट्टाभिषेक की ३०वीं वर्धन्ती ...

iii. १२ अक्टूबर २०२७ - परम पूज्य श्रीमत् परिज्ञानाश्रम स्वामीजी (तृतीय) के पट्टाभिषेक की ६०वीं वर्धन्ती ... 

समाज के सदस्यों द्वारा इस त्रिवेणी संगम के उत्सव की प्रार्थना को परम पूज्य श्रीमत् सद्योजात शंकराश्रम स्वामीजी ने सहर्ष स्वीकार कर इसे “परिज्ञानलहरी” नाम से अनुग्रहीत किया। यह उत्सव समाज द्वारा १५ जून २०२६  से १२ अक्टूबर २०२७ तक मनाया जाएगा। १५ जून २०२६ को परम पूज्य श्रीमत् परिज्ञानाश्रम स्वामीजी (तृतीय) की संजीवनी सन्निधि - कार्ला मठ में, परम पूज्य श्रीमत् सद्योजात शंकराश्रम स्वामीजी की कृपामयी उपस्थिति में, समाज की ओर से सामूहिक संकल्प लिया जाएगा। 
१५ माह तक चलने वाले ‘परिज्ञानलहरी’- सत्संग, सेवा और साधना के इस उत्सव में भक्ति और आनंद के साथ भाग लेने हेतु सभी साधकों को आमंत्रित किया जाता है। इसके अंतर्गत व्यक्तिगत (वैयक्तिक) और सामूहिक साधनाओं का विवरण शीघ्र ही साझा किया जाएगा।

इन सभी गतिविधियों के समन्वय हेतु, श्री चित्रापुर मठ के धर्मप्रचारक डॉ. चैतन्य गुलवाड़ी के नेतृत्व में एक आयोजन समिति का गठन किया गया है।


वैयक्तिक साधनाएँ

साधक निम्नलिखित साधनाओं में से किसी एक अथवा एक से अधिक साधनाओं का चयन कर व्यक्तिगत रूप से उनका आचरण कर सकते हैं:

१. श्री गुरु पादुका स्तोत्रम् तथा श्री परिज्ञानाश्रम त्रयोदशी का पाठ (प्रतिदिन एक बार)

२. इष्ट मंत्र जप की अतिरिक्त ५ मालाएँ (प्रतिदिन) अथवा
जिन्होंने मंत्रदीक्षा ग्रहण नहीं की है, वे “ॐ नमः शिवाय” का जप करें। (प्रतिदिन कम-से-कम ५ मालाएँ)

३. श्री देवी अनुष्ठान (सप्ताह में कम-से-कम एक बार, विशेष रूप से मंगलवार/शुक्रवार को)


सामूहिक साधनाएँ

स्थानीय सभाएँ अपनी सुविधा अनुसार निम्नलिखित गतिविधियों का ऑनलाइन/ऑफलाइन आयोजन कर सकती हैं:

१. साधना पंचकम् तथा श्री गुरु पूजन — बारी-बारी से, माह में एक बार।

२. अभिव्यक्ति (परम पूज्य स्वामीजी द्वारा शिवानंद लहरी के श्लोकों पर संचालित स्वाध्यायों के आधार पर) तथा विमर्श — बारी-बारी से, माह में एक बार।
(श्लोकों/विषयों का विवरण सभा समन्वयक के माध्यम से साझा किया जाएगा।)
२. पुरुषवर्ग हेतु श्री गायत्री अनुष्ठान — माह में एक बार।

 ३. श्री चित्रापुर मठ (SCM), कार्ला में सेवा सप्ताह में सभा की ओर से सामूहिक सहभागिता हेतु अपने साधकों को प्रोत्साहित करें।
(इस अवधि में सभी स्थानीय सभाओं को सम्मिलित करते हुए सेवा सप्ताह की संशोधित समय-सारिणी सेवा सप्ताह कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।)

घोषणा: सामूहिक श्री ललिता सहस्रनाम स्तोत्र लक्ष-कुंकुमार्चना तथा श्री ललिता त्रिशती नामावली कुंकुमार्चना

जो साधक इस सामूहिक साधना में प्रत्यक्ष अथवा ऑनलाइन सहभागी होना चाहते हैं, उनसे अनुरोध है कि इन सामूहिक साधनाओं  तथा पंजीकरण प्रक्रिया के विवरण हेतु कृपया संलग्न  [PDF]  देखें।


टिप्पणी:

सामूहिक साधनाओं हेतु संकल्प १५ जून २०२६ को श्री चित्रापुर मठ, कार्ला में जलाभिषेक के पश्चात् लिया जाएगा।
 

 किसी भी सुझाव हेतु कृपया हमें इस ईमेल पर लिखें:  : parijnanalahari@chitrapurmath.net.in

अथवा इस फॉर्म के माध्यम से अपने सुझाव भेजें:  :  https://forms.gle/HgwiJfCmD42LDjo28

******************************************************************************************

संसाधन पृष्ठ में संलग्न करने हेतु साधनाओं की सूची

१. सभा प्रारंभ प्रार्थना

PDF

 

२. श्री गुरुपादुका स्तोत्रम्

PDF

Video:  Swādhyāya – Shrī Gurupādukā Stotram

 

३. श्री परिज्ञानाश्रम त्रयोदशी

PDF:  Shrī Parijñānāshram Trayodashī

PDF:  Stotra with English transliteration

Video

Swādhyāya Part 1 - Shrī Parijñānāshram Trayodashī
 

Swādhyāya Part 2 - Shrī Parijñānāshram Trayodashī

४. श्री देवी अनुष्ठान

Video  Guideline by H.H. Shrīmat Sadyojāt Shaṅkarāshram Swāmījī

Video Mantra-s for Shrī Devī Anus͟ht͟hāna

PDF


५. श्री गायत्री अनुष्ठान

PDF

Video


६. नवरात्र नित्यपाठ

PDF


७. श्री ललिता सहस्रनाम स्तोत्रम्

PDF

Invocation by H.H. Shrīmat Sadyojāt Shaṅkarāshram Swāmījī

Introduction

Shrī Lalitā Sahasranāma Stotram

 

८. श्रीमद्भगवद्गीता पठन – ध्यानश्लोक; अध्याय १२; अध्याय १५

PDF  Dhyānashloka-s 

PDF  Chapter 12

Video

PDF  Chapter 15

Video


९. शिवमानस पूजा

 

१०. श्री गुरु पूजन

PDF

Video:  श्री गुरु पूजन


११. सभा समाप्ति प्रार्थना

PDF